हापुड। जनपद न्यायधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी के आदेशानुसार प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लवली जायसवाल की देखरेख में एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड इन्द्रजीत सिंह की उपस्थिति में जिला कारागार डासना गाजियाबाद में हापुड़ से संबंधित विचाराधीन बन्दियों के मामलों के निस्तारण के लिए मंगलवार को विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिसमें कुल 41 वाद चिन्हित किये गये और 20 मामलों को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारित किया गया, एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के मामलों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत करने एवं उनमें प्रोसेस जारी कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये। बैठक में सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।


