Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : कलयुगी मां ने पत्नी के प्रेमी संग मिलकर कराई थी बेटे नवीन की हत्या, थाना हापुड नगर पुलिस ने ब्लाइन्ड मर्डर का किया खुलासा।

> थाना हापुड नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पूर्व रस्सी से गला दबाकर की गई हत्या का सफल अनावरण करते हुए मृतक की मां व पत्नी सहित 03 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार।

> जिनकी निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त रस्सी बरामद।

 > आपसी गृह क्लेश के चलते मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या ।

By - Naveen Gautam/Shivkumar rawat 
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना में करीब 20 दिन पहले हुई नवीन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की पत्नी और मां ने ही पत्नी के प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों के गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
बता दे की बीती 25 जून को गांव गोयना में नवीन का शव गांव के जंगल में मिला था। शव के पास शराब के खाली पव्वे मिलने पर पुलिस ने अधिक शराब पीने से हत्या की आशंका जाहिर की थी। हालांकि मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार की शाम पुलिस ने खुलासा करते हुए नाटकीय ढंग से मृतक की पत्नी प्रियंका और गांव के ही उसके प्रेमी जितेंद्र और मां चंद्रवती को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि प्रियंका की पत्नी के मोबाइल की सीडीआर निकालने और ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका गांव के ही जितेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी नवीन को भी थी। शराब पीकर वह पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था।
उसकी मां एक फैक्टरी में काम करती थी, इसका भी वह विरोध करते हुए मारपीट करता था। उसके कृत्यों से परेशान होकर सभी ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।
घटना के दिन नवीन शराब पीकर आया था। मां ने उसे शराब पीने के लिए दो सौ रुपये और दिए। जिसके बाद जितेंद्र को फोन कर सारी बात बताई। जितेंद्र ने नवीन और शराब पीने के लिए फोन कर जंगल में ट्यूबवेल पर बुलाया और रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः

1. जितेन्द्र पुत्र वीर सिह निवासी ग्राम गोयना थाना हापुड नगर जनपद हापुड । 
2. प्रियंका पत्नी नवीन कुमार निवासी ग्राम गोयना थाना हापुड नगर जनपद हापुड । 
3. चन्द्रवती पत्नी शौदान सिह निवासी ग्राम गोयना थाना हापुड नगर जनपद हापुड ।

बरामदगी का विवरण:
घटना में प्रयुक्त रस्सी ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. निरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह थाना हापुड नगर जनपद हापुड ।
2. उ०नि० श्री जसवन्त सिंह थाना हापुड नगर जनपद हापुड 3. म०का० अंकुश कुमारी थाना हापुड नगर जनपद हापुड ।
4. एचसी 164 राजीव त्यागी, थाना हापुड़ नगर, जिला हापुड़। 5. उच्च न्यायालय 04 दिनेश, थाना हापुड़ नगर, जिला हापुड़।