Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : दोस्त द्वारा दोस्त की हत्या, पुलिस चौकी के नजदीक वारदात को अंजाम देकर हत्या अभियुक्त फ़रार


By -Suhel Ahmad 
हापुड़ : सिटी कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते शनिवार देर शाम नगर की अति व्यस्ततम रेलवे रोड पुलिस चौकी के निकट एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की ईंटों से पीट पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
   जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला अतरपुरा निवासी इशू व पडोस में रहने वाला कालू आपस में दोस्त थे शनिवार देर शाम किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।
   पुलिस के अनुसार हापुड़ की रेलवे रोड पुलिस चौकी के निकट अतरपुरा चौपला स्थित नगर पालिका की निर्माणाधीन मार्केट की दूसरी मंजिल पर दोनों में मारपीट हो गई, आरोप हैं कि कालू ने इशू की ईंट से पीट पीटकर हत्या कर दी, थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा जांच शुरू की।