हापुड। थानाप्रभारी बहादुरगढ़ आशीष कुमार की तत्तपरता व सूझबूझ से बची गौवंश की जान।
आपको बता दें कि आपको बता दें कि सोमवार की रात्रि में थाना बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगल में एक गौवंश बहुत गहरे गड्ढे में गिरकर बहुत बुरी तरह फंस गया है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा गौवंश की स्थिति देखकर जेसीबी बुलाकर गड्ढे के चारों ओर से खुदवाकर अथक प्रयास के बाद गौवंश को गड्ढे से बाहर निकलवाया, जिससे एक गौवंश का जीवन बच सका।


