By -Naveen Gautam/Shivkumar rawat
हापुड बार एसोसिएशन हापुड़ का धरना प्रदर्शन अध्यक्ष चौ० अजीत सिंह व सचिव रविन्द्र सिंह निमेष के संचालन में जिला न्यायालय की भूमि हेतु धनराशि शासन द्वारा जारी कराये जाने हेतु आज तीसरे दिन भी दिनांक 21-07-2022 को निरन्तर जारी रहा। तथा हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की उक्त जायज मांग का समर्थन गढ़ बार एसोसिएशन व धौलाना बार एसोसिएशन व दस्तावेज लेखक संघ तहसील हापुड़ के द्वारा किया गया तथा दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ के द्वारा हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के समर्थन जारी करते हुए दिनांक 26-07-2022 तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
धरना प्रदर्शन पर जिला रायबरेली से बिजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने उपस्थित होकर अपना समर्थन हापुड बार एसोसिएशन हापुड़ को दिया आज हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के उक्त धरने पर जगदीश प्रसाद जौहरी, मौ० अल्ताफ, पुरूषोत्तम वर्मा, अभिलाष सिंह, श्यामवीर सिरोही, नरेन्द्रमान भौपाल सिंह शिशौदिया, अनिल आजाद, पियूष सक्सैना, मुकेश शर्मा, गजेन्द्र चौहान, लालसिंह आगौर, दिनेश कुमार सुयश शर्मा आदि अधिवक्तागण धरना स्थल पर बैठे।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा कि जब तक जिला न्यायालय की भूमि के लिये धनराशि जारी नहीं की जाती है तब तक अधिवक्तागण पूर्णतः हड़ताल पर रहेंगे व सचिव रविन्द्र सिंह निमेष ने कहा कि यदि सरकार के द्वारा उनकी उक्त जायज मांग को शीघ्र ही स्वीकार नहीं किया जाता है तो हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ सरकारी दफ्तरों में बैठे किसी भी अधिकारी को कार्य नहीं करने देंगे तथा सरकारी दफ्तरों की पूर्णतः तालाबन्दी कर देंगे।


