Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : चोरों के हौंसले हुए बुलन्द, श्रावण मास में हरिद्वार गए भक्तों के घर में छत तोड़कर की लाखों की चोरी

 By-Ahmad suhel 
हापुड़ : नगर कोतवाली थाने के कोठी गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में मुख्य मार्ग से लगते घरों में चोरों ने सोने चांदी के आभूषणों समेत नकदी भी चोरी कर ली।
   ज्ञात मामले में कोठी गेट के मुख्य मार्ग पर रहने वाली बबीता पत्नि लोकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम को हम सभी घर वाले हरिद्वार गए हुए थे हमारे घर में तीन भाइयों का परिवार रहता है, हमारे जाने के बाद चोरों द्वारा घर की छत तोड़कर घर में रखे लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात और दस हजार रुपये की नकदी तथा तख्त के नीचे रखी गुल्लको से लगभग साठ हजार रुपये और राकेश के बत्तीस हजार रुपये के सोने चांदी के गहने चुरा लिए, शुक्रवार को जब हमारे परिवार हरिद्वार से वापस आए तो हमने घर के अंदर चोरी हुई देखी जिससे हमारे होश उड़ गये क्योंकि चोरों द्वारा पूरे घर से नकदी रुपया और लाखों रुपयों के जेवरात पर हाथ साफ कर लिए, चोरी की घटना से पीड़ित परिवारों को गहरा आघात पहुंचा है क्योंकि सभी परिवार मिट्टी के बर्तन बेचकर अपनी जीविका चला रहे हैं।
   प्रार्थना पत्र के माध्यम से पीड़िता ने चोरी की घटना की सूचना देकर नगर कोतवाली प्रभारी से चोरों को पकड़ने और उनसे माल बरामद करने की गुहार लगाई है।