Banga Electronics

Kidszee

सरहानीय पहल : दैनिक भास्कर ने शिव कावड़ भक्तो व आम जनता के लिए शुरू की एम्बुलेंस सेवा


By- Naveen gautam / Shivkumar rawat 

गाजियाबाद। दैनिक भास्कर ने गाजियाबाद में शिव कावड़ यात्रा के भक्तो व आम नागरिकों के लिए सावन माह में सेवा भाव से फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की है। यह पहल नोएडा संस्करण के मुख्य संपादक अशोक निर्वाण ने अपनी पत्नी सविता निर्वाण के साथ शुक्रवार को फ्री सेवा एंबुलेंस का अपने निवास से लोकार्पण किया है।
दैनिक भास्कर के इस सरहानिय कार्य की चारो तरफ जमकर तारीफ हो रही है।
नोएडा संस्करण के मुख्य संपादक अशोक निर्वाण ने बताया कि सावन माह में मेरठ दिल्ली मार्ग पर शिव कावड़ भक्तो के लिए सेवा भाव से दैनिक भास्कर द्वारा कैंप भी लगाया गया है। 
बता दें कि नोएडा संस्करण के मुख्य संपादक व वरिष्ठ पत्रकार अशोक निर्वाण इसी प्रकार से सेवा कार्य के लिए पहले से जाने जाते हैं। फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरू करने को लेकर लोग काफी सरहाना कर रहे हैं।