Banga Electronics

Kidszee

हापुड : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा चलाया गया स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान

 

लोगों को पौधे बांटकर दिया पर्यावरण को संतुलित और हरा भरा बनाने का संदेश

सड़क पर झाड़ू लगाकर लोगों को किया सफाई के प्रति जागरूक

By- Shivkumar rawat 
हापुड़। शुक्रवार को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा स्वच्छता और वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। अभियान रेलवे रोड से शुरू होकर फ्री गंज रोड होते हुए रेलवे पार्क पर समाप्त हुआ। 
रेलवे पार्क में आए लोगों को उजीवन बैंक की टीम ने पौधे वितरित किए। बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ शर्मा ने बताया कि लोगों को स्वच्छता और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का अभियान बैंक द्वारा हर वर्ष चलाया जाता हैं। समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी हैं कि वह अपने घर के बाहर पड़े कूड़े करकट को कूड़ेदान में फेंककर आएं, सड़क पर कूड़ा करकट न एकत्रित न करें। अगर हर व्यक्ति अपने घर के बाहर पड़े कूड़े करकट को कूड़ेदान में फेंकेगा। तो उससे शहर और कॉलोनियों में गंदगी नहीं फैलेगा। हमारा समाज खुद को स्वच्छ और बीमारियों से मुक्त रह सकेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिससे पौधों से मिलने वाली ऑक्सीजन व्यक्ति को मिल सकें और हमारा पर्यावरण संतुलित और हरा भरा रह सकें। उज्जीवन बैंक द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की लोगों ने जमकर प्रशंसा और सराहना की हैं।
इस दौरान एक्विजिशन मैनेजर गौरव दादरिया, ऋषभ सिंह, शैलेंद्र शर्मा, सतेंद्र शर्मा, हितेश कुमार विमल, प्रोफेसर राकेश अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, डॉक्टर वीसी शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।