Banga Electronics

Kidszee

हापुड : स्कूली बच्चों ने एक्टिविटी के माध्यम से यातायात के नियमों को दर्शाया

By- Shivkumar rawat
हापुड। सरस्वती शिशु मंदिर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। 
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  यातायात निरीक्षक मनु चौधरी, टीएसआई राकेश शर्मा, सुरक्षा सहायक हरेंद्र सिंह व विद्यालय के अध्यक्ष पदम चंद, विनोद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव राजपूत द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया व अतिथियों का सम्मान विद्यालय की छोटी छोटी बहनों ने के द्वारा कराया गया। 

शिशु भारती विभाग की प्रमुख भावना के दिशा निर्देशन में शिशु भारती के पदाधिकारी के लिए नियुक्त किया गया था, मुख्य अतिथि मनु चौधरी व राकेश के द्वारा उन्हें शपथ ग्रहण कराई गई। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा एक एक्टिविटी के माध्यम से यातायात के नियमों को दर्शाया गया। इसके साथ ही छात्रा चेष्टा सैनी व काव्या ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के अंत में ट्रैफिक प्रभारी मधु चौधरी द्वारा शिशु को यातायत संबंधी जानकारी दी गई।