Banga Electronics

Kidszee

हापुड : बेटे की पिता व भाई ने मिलकर की हत्या, पुलिस ने ब्लाइन्ड मर्डर का किया खुलासा


By- Naveen Gautam / Shivkumar rawat
हापुड। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ब्लाइन्ड मर्डर का किया खुलासा। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने थाना क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व गला रेतकर की गई हत्या का सफल अनावरण करते हुए मृतक के हत्यारोपी पिता व भाई को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त दराती, खून लगे अभियुक्त मदन के कपडे व मोटर साइकिल बरामद की गई हैं।
थाना प्रभारी अभिनव पुंडीर ने बताया कि मृतक शराब पीकर अपने घर में मारपीट व गृह क्लेश करता था। जिसके चलते मृतक के पिता व भाई ने हत्या की थी। बीती 6 जून को थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम चकलठीरा निवासी मृतक बाबूराम के पिता किशनलाल ने अपने बेटे की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर तहरीर दी थी जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा उक्त अभियोग के सफल अनावरण के लिए टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बुधवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा घटना का खुलासा करते हुए मृतक के हत्यारोपी पिता किशनलाल व भाई मदन को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त दराती, खून लगे अभियुक्त मदन के कपडे व मोटर साइकिल बरामद हुई है।