हापुड। जिलाधिकारी मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ समिति (शासी निकाय) की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में सीएमओ डा0 सुनील त्यागी ने एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति से जिलाधिकारी महोदया को अगवत कराया। बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतको की अद्यतन स्थिति, प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पूरे स्वास्थ्य विभाग को फील्ड में एक्टिवेट करें व स्वास्थ्य संकेतको में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए कहा की जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आरसीएच सहित अन्य पोर्टल पर डाटा एंट्री ससमय शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रोगी कल्याण समिति ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की अद्यतन स्थिति जानी, नियमित बैठक के कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान अंत्योदय गोल्डन कार्ड बनाने, योजना के तहत उपचारित मरीजों की ब्लॉक वार प्रगति की यथा स्थिति से अवगत हुई। डीएम ने चिकित्सालयो में ओपीडी प्रगति, आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण, उसके सापेक्ष उपचारित लाभार्थियों की अद्यतन स्थिति, जन्म पंजीकरण, स्टिलबर्थ रेश्यो, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, ईसंजीवनी आईपीडी, ओपीडी, संचारी रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित को दिये। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आशाओ का वेतन प्रत्येक माह समय से उनके खाते में पहुच जाना चाहिए। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि आशाओं का भुगतान ससमय किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित टीकाकरण में तेजी लाई जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण शर्मा, दिनेश खत्री, चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप मित्तल, डी0पी0एम सतीश, सभी प्रभारी अधिकारी चिकित्सा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी, सूचना अधिकारी रंजना शर्मा सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।


