- रिपोर्ट दर्ज तथा श्रीकांत त्यागी की न्यायिक जांच कराने एवं सांसद महेश शर्मा के द्वारा कमिश्नर को गाली गलौज पर कार्रवाई की मांग
By- Naveen Gautam/ Shivkumar rawat
हापुड। मंगलवार को त्यागी समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपकर सपा नेता पर कार्यवाही करने व अन्य मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए बताया कि 7 अगस्त को सपा नेता सुनील यादव साजन ने एक न्यूज़ चैनल पर इंटरव्यू देते समय पूरे त्यागी समाज पर अभद्र टिप्पणी की है जिससे पूरे त्यागी समाज की भावना बहुत आहत हुई इस तरह की टिप्पणी करना और अनाप-शनाप कहते हुए और महिला विरोधी गुंडा बताना पूरे त्यागी समाज का अपमान है।
व्यक्ति के द्वारा की गई टिप्पणी इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिस कारण से त्यागी समाज के सम्मान को ठेस पहुंची है और समाज मैं बहुत पीड़ा है उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी के मामले में न्याय और उचित जांच हो उसके उपरांत कार्यवाही हो और सांसद पर भी प्रशासनिक अधिकारी को गाली गलौज करने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और साथ ही शासन ने जिन 6 लड़कों को गिरफ्तार किया है उन्हें बाइज्जत बरी किया जाए।
इस मौके पर राधेलाल त्यागी, आनंद त्यागी, शैंकी त्यागी, रुद्राक्ष त्यागी, सुधाकर त्यागी, निखिल त्यागी, महेंद्र त्यागी, कुलदीप त्यागी, सोनू त्यागी, सुमित त्यागी, प्रशांत, सुधीर त्यागी, अरविंद त्यागी, विजय त्यागी, मुकेश त्यागी, गिरीश त्यागी, अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी, ज्ञानेन्द्र त्यागी, पंकज त्यागी, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे ।


