Banga Electronics

Kidszee

हापुड : स्कूली बच्चों ने अमृत महोत्सव की तैयारी को लेकर निकाली जागरूकता रैली

By- Shivkumar Rawat
हापुड। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शहर के श्री बिसम्बर सहाय पब्लिक स्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने आदर्शनगर कॉलोनी,चन्द्रलोक कॉलोनी,हरिद्वारी नगर,आदि आसपास के क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली।उनके नारे थे 15 अगस्त को क्या करेंगे? हर घर तिरंगा लहराएंगे,भारत का मान बढ़ाएंगे,भारत माता की जय,वन्दे मातरम,कड़ी धूप के बावजूद कार्यक्रम में सभी बच्चों व शिक्षकों में काफी उत्साह दिखा।वही दूसरी ओर केशव नगर चौकी पुलिस का मानवीय चेहरा दिखा।पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मासूमो की 75वी अमृत महोत्सव रैली सफल बनाई।वही जब इस बारे में स्कूल प्रबंधक मंगल सेन कंसल से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति के भाव को प्रबल करेगा।रैली कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सारिका कंसल,प्रबंधक मंगल सेन कंसल,कमलेश कंसल,मोनी,सरिता,खुशबू,शिवम,सागर,मनीष,दरोगा जसवंत सिंह,सिपाही दीपक,सिपाही सियाराम, सिपाही हरेन्द्र,आदि लोग रैली को सफल बनाने में उपस्थित रहे।