Banga Electronics

Kidszee

हापुड : पुलिस ने एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की एक स्कूटी बरामद।

By- Naveen Gautam / Shivkumar Rawat
हापुड। थाना हापुड नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की एक स्कूटी बरामद।
कार्यवाही:
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
चाँद मौहम्मद पुत्र नेता शहीद निवासी फिरोज बिल्डिंग दिल्ली गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड़। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: अ०सं० 126/2015 धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम थाना हापुड नगर जनपद हापुड ।
बरामदगी का विवरण:
फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक स्कूटी TVS जूपिटर सम्बन्धित मु0अ0सं0 59/2022 धारा 379 भादवि थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 श्री राजीव कुमार, थाना हापुड़ नगर, जिला हापुड़।
 2. ह0का0 311 मुबारक अली, थाना हापुड़ नगर, जिला हापुड़।
3. है0का0 371 अजबसिंह थाना हापुड नगर जनपद हापुड ।