By- Shivkumar Rawat
हापुड। बृहस्पतिवार को साइलेंट एफर्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ0 सौम्या पांडे व डॉ0 निधि शर्मा एवं फाउंडेशन की मेंबर सुषमा, सुमन, कोमल सैनी, रोशनी ने हापुड नगर क्षेत्र के मोहल्ला महताब गढ़ी, फूल गढ़ी व ग्रामीण क्षेत्रों में गांव यादनगर की महिलाओं को सेनेटरी पेड़ की जानकारी देते हुए महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किए और सेनेटरी पैड से होने वाले फायदे के बारे में बताया। गांव की महिलाओं ने फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की बातें सुनी और जानकारी के लिए आभार प्रकट किया। फाउंडेशन की कार्यकर्ताओं ने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि हम हर महीने आप को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण करते रहेंगे। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सौम्या पांडे से मिलने की इच्छा जाहिर की।


