Banga Electronics

Kidszee

हापुड : शिक्षकों को आजादी अमृत महोत्सव रूपरेखा के अनुसार सम्मानित किया

रिपोर्ट- शिवकुमार रावत
हापुड। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समूचे राष्ट्र में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसके अंतर्गत विशेष गतिविधियां 11 अगस्त से 17 अगस्त तक दिए गए आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार निरंतर 17 अगस्त तक धूमधाम से आयोजित की गई। जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम, हर- घर तिरंगा, प्रभात फैरी, झंडा रैली पोस्टर प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिताएं, चार्ट, पोस्टर प्रतियोगिताएं आदि पर उत्कृष्ट कार्य किए गए। ऐसे अति उत्कृष्ट विद्यालय एवं इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को आजादी अमृत महोत्सव रूपरेखा के अनुसार सम्मानित किया गया। कार्यक्रम  की जिसकी अध्यक्षता सदर विधायक विजयपाल आढती द्वारा की गई। 
कार्यक्रम में रोहन सिंघल व आयुष सिंघल, निधि मलिक व शहवाज, खण्ड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स, एस के गिरी, अलका अग्रवाल, पंकज चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार, भारत शर्मा, सोहनवीर, अलका, विपिन चौहान, रेनू बिष्ट, मीनू सक्सैना व पवन त्यागी, मनप्रीत खेरा, रीता भाटी का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन संजय शर्मा व अंजू आजाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।