Banga Electronics

Kidszee

हापुड : एस० एस० वी० इंटर कॉलेज में जनपदीय बालक बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट- शिवकुमार रावत
हापुड। एस० एस० वी० इंटर कॉलेज में जनपदीय बालक बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन सुधीर अग्रवाल (चोटी) व प्रधानाचार्य विजय कुमार द्वारा फ़ीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग एवं अंडर 19 बालिका वर्ग में ए० के० पी० इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं एस० एस० वी० इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग एवं अंडर 19 बालक वर्ग में एस० एस० वी० इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
आर० एस० के० इंटर कॉलेज सिम्भावली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता क्रीड़ा अध्यक्ष सोमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। वीरेंद्री देवी, मनप्रीत खैरा, संजना चौधरी, दीपांशु गर्ग एवं वी०डी० शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों को ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया गया।