रिपोर्ट- नवीन गौतम/ शिवकुमार रावत
हापुड। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर अध्यापक के खिलाफ फांसी की मांग करते हुए अध्यापक छैलसिंह को सरकार द्वारा ऑफिसर स्कीम में त्वरित फांसी की सजा, मृतक के परिवार को एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, नीजि स्कुल की मान्यता रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गयी तो इसके विरोध में पुरे देशभर में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा द्वारा संवैधानिक तरीके से देशव्यापी आंदोलन किया जायेगा।
ज्ञापन में बताया गया की जालौर जिले के सायला क्षेत्र के सुराणा गांव में स्थित सरस्वती विद्यालय के तीसरी कक्षा में अध्ययनरत नो वर्षीय छात्र इन्द्र कुमार पुत्र देवाराम मेघवाल की विद्यालय के अध्यापक छैलसिंह द्वारा पानी पीने के मटकी को छू लेने के कारण अनुसूचित जाति के छात्र को इरादतन इतना गंभीर रूप से भयंकर मारा-पिटा गया की अन्ततः उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अतः यह विद्यालय प्रधानाचार्य के अभीरक्षा में मौत हुई है।
भारत सरकार तथा राज्य सरकार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है दूसरी और राज्य में अभी भी अनुसूचित जाति वर्ग के साथ उच्च जाति के व्यक्ति द्वारा मटके से पानी पीने की सजा जघन्य हत्या के रूप में की गई। यह कोनसा आजादी का अमृत महोत्सव है। आजाद भारत में आज भी मनुवादी सोच के कारण बच्चों को मौत के घाट उतारा जा रहा है इंसानियत को शर्मसार करने वाली मानवता को तार-तार करने वाली घटनाओं को आये दिन अंजाम दिया जा रहा है। इस प्रकरण में करता की सारी सीमाए लांघी गई है। ऐसे प्रकरणों से बहुजन समाज आकोषित है अगर आकोषित समाज आंदोलन की राह पकड़ता है तो सरकार इसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी।
ज्ञापन में बताया गया कि देश में एससी एसटी ओबीसी तथा माइनारिटी व महिलाओं पर बढ़ते अन्याय व अत्याचार के आंकडे राज्य तथा भारत सरकार की लचर कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। और ये आंकड़े राज्य तथा भारत की कानून व्यवस्था के लिए बहुत ही शर्मनाक है। इसलिए इस अन्याय अत्याचार को रोखने के लिए भारत सरकार ने कानून बनाना चाहिए और इन्द्र मेघवाल के साथ जो अन्याय हुआ है उसे जल्द से जल्द न्याय दिया जाए इसके लिए हम यह ज्ञापन दे रहे है।
ज्ञापन देने वालो में गीता पेट्रिक, प्रमोद पेट्रिक, ओमपाल सिंह, प्रशांत बोद्ध, विवेक कुमार, हिमांशु, रिंकल, सचिन कुमार केन, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।


