By- Naveen Gautam
मेरठ। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस का कार्यक्रम होटल डोएब्स विलास मेरठ बाई पास मेरठ में बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिसमे धर्मेंद्र भारद्वाज MLC मुख्य अतिथि रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजे बाबू रस्तोगी ने की, कार्यक्रम में हापुड़ के व्यापारी हिमांशु जैन को पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया। प्रदेश महासचिव को माला पहनाकर और शॉल उड़ाकर व्यापारियों ने स्वागत किया। साथ में मुदित मोहन अग्रवाल और अश्वनी कुमार गर्ग का भी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कांत शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा की हिमांशु जैन कई सालो से संघटन में कई जिम्मेवारी निभा चुके है अब उन्हें पश्चिम उत्तर प्रदेश की जिम्मेवारी निभानी है और संगठन को मजबूत करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर राकेश शर्मा, हापुड़ जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, मेरठ जिलाध्यक्ष संजय प्रधान, और गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, ने हिमांशु जैन को बधाई दी। इस कार्यक्रम में जनपद मेरठ, हापुड़, बागपत, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर से सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।


