Banga Electronics

Kidszee

हापुड : हाईटेक डासना जेल में रेडियो परवाज का किया शुभारंभ, बंदी होंगे आत्मनिर्भर : आलोक सिंह

By- Naveen Gautam/ Shivkumar rawat
हापुड। समाज सेवी संस्था India Vision Foundation द्वारा HCL Foundation के सहयोग जिला कारागार डासना में निरुद्ध बंदियों के ज्ञानवर्धन, व्यक्तित्व विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उन्हें कानूनी अधिकारों / नियमों की जानकारी प्रदान किए जाने हेतु डासना जेल रेडियो (रेडियो परवाज) का शुभारंभ किया गया।
जिसका उद्घाटन जेल अधीक्षक आलोक सिंह, HCL Foundation एवं India Vision Foundation प्रतिनिधियों द्वारा किया गया तथा डासना जेल रेडियो के माध्यम से बंदियों को संबोधित भी किया गया। इसके अतिरिक्त India Vision Foundation द्वारा HCL Foundation के सहयोग जिला कारागार गाजियाबाद में निरुद्ध बंदियों में हेयर कटिंग की Skill Development किए जाने हेतु का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन जेल अधीक्षक श्री आलोक सिंह, HCL Foundation एवं India Vision Foundation प्रतिनिधियों द्वारा किया गया, जिसके माध्यम से बंदियो को हेयर कटिंग का कार्य सीखा कर तथा प्रमाणित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाएगा।
जेल अधीक्षक आलोक सिंह के निर्देशन में India Vision Foundation द्वारा HCL Foundation के आर्थिक सहयोग से जिला कारागार गाजियाबाद में बंदियों के हितार्थ एवं व्यक्तित्व विकास के लिए संचालित उक्त दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कारागार में निरुद्ध बंदियों को अपने कौशल विकास में सहायता मिलेगी, जिससे कारागार से रिहा होने के पश्चात प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों को आसानी से रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे, जिससे उन्हे अपराध का साथ छोड़कर पुनः समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित होने में मदद मिलेगी। अधीक्षक आलोक सिंह द्वारा उक्त दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किए जाने तथा उक्त संस्थाओं द्वारा कारागार में पूर्व से संचालित कार्यक्रमों यथा कम्प्यूटर प्रशिक्षण, एम्ब्रोएडरी प्रशिक्षण, सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, नृत्य एवं संगीत प्रशिक्षण, प्रोढ़ शिक्षा, पेंटिंग प्रशिक्षण आदि सराहनीय कार्यक्रमों हेतु India Vision Foundation एवं HCL Foundation के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।