रिपोर्ट- नवीन गौतम/ शिवकुमार रावत
हापुड। विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र के ग्राम झडिना माखनपुर में सेवा पखवाड़ा के “विविधता में एकता” अभियान के तहत पंजाबी समाज के द्वारा हुआ आयोजित। सेवा पखवाड़े के सप्ताह में विविधता में एकता कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी समाज द्वारा किया गया जिसमें पंजाबी समाज के अलावा भी और समाज शामिल हुए जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष में सदैव विविधता में एकता पाई गई है हमारे ऋषि-मुनियों ने तो पूर्व काल में ही देखा था कि वसुधैव कुटुंबकम के समस्त पृथ्वी हमारा कुटुंब है और समस्त पृथ्वी पर रहने वाले लोग हमारा परिवार उसमें चाहे कोई किसी भी जाति का हो कोई किसी भी समाज से किसी भी धर्म से ताल्लुक रखता हो इसी भावना के साथ आज यह देश बढ़ बढ़ रहा है और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है इस अवसर पर विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश मैं भाजपा की सरकार बनी है उसने बिना किसी भेदभाव के हर जाति के हर धर्म के व्यक्ति को लाभान्वित किया परंतु पहली सरकारों में ऐसा नहीं होता था एक जाति विशेष एक धर्म विशेष को देखकर के कार्य किया जाता था जिससे प्रदेश की वृद्धि उस प्रकार से नहीं जैसे होनी चाहिए हम सभी सब यहां उपस्थित हुए हैं यह सर्व समाज का सम्मेलन है हमें अपने अंदर प्रेम की भावना को जागृत करें प्रेम का संदेश समाज को देना चाहिए और सभी समाजों को सभी धर्मों को एक साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्षा नीलम सिंह ने किया तथा इस अवसर पर पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद नागर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र सिंह तेवतिया, राजेश शर्मा, अंकुर सिरोही, राजेश अधाना, सुभाष प्रधान, अंकुर त्यागी, राजीव शर्मा, साथ उपस्थित रहे।


