रिपोर्ट- नवीन गौतम/ शिवकुमार रावत
हापुड। जिला न्यायालय में जिला जज की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल की बैठक में प्रतिभाग किया गया जिसमे न्यायालय से जुड़े कई मुद्दों पर वार्ता की गयी तथा हापुड जिला जज ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी दीपक भूकर व जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) कृष्णकांत गुप्ता, जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) सतपाल तोमर सहित आदि मौजूद रहे।


