Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : रेलवे ट्रैक से कटकर युवक की मौत, खुदकुशी या हादसा


रिपोर्ट- अहमद सुहैल 
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के सामने उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी, आस-पास लोगों के जुटने पर उसकी पहचान करने की कोशिश की गई शुरुआती जांच में मृतक का नाम उमर दराज पुत्र शब्बीर ग्राम सलाई का बताया जा रहा है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में आया है या फिर उसने खुदकुशी तो नहीं की  है, इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।