Banga Electronics

Kidszee

हापुड : जनसुनवाई में बोले एसपी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण निस्तारण करे अधिकारी



रिपोर्ट- नवीन गौतम/ शिवकुमार रावत
हापुड। एसपी दीपक भूकर द्वारा पुलिस कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर आये लोगो से वार्ता कर उनकी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया व अधीनस्थो को भी शिकायतो के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। बता दें कि बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी दीपक भूकर ने जनता दरबार में लोगो की शिकायते सुन रहे थे। जनसुनवाई के दौरान शिकायत व समस्याएं लेकर आये लोगों से वार्ता कर उनकी शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर तुरंत कार्यवाई करने के निर्देश दिए।