Banga Electronics

Kidszee

हापुड : जिला जेल में चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने की प्रशंसा

त्रैमासिक निरीक्षण में अधिकारियों ने कारागार में चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रशंसा की
रिपोर्ट- नवीन गौतम/शिवकुमार रावत
हापुड। बुधवार को जिला जेल डासना का जनपद न्यायाधीश जिला जज बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस त्रैमासिक निरीक्षण के समय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कारागार चिकित्सालय, पाकशाला एवं महिला अहाते का विधिवत निरीक्षण किया गया तथा इण्डिया विजन फ़ाउंडेशन एवं ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रारम्भ की गयीं विधिक कार्यशाला का भी अवलोकन किया गया। उनके द्वारा कारागार के महिला अहाते में चलाये जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण, प्रोढ़ शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण, नृत्य एवं संगीत प्रशिक्षण, एंब्रायडरी प्रशिक्षण तथा जेल में साफ सफाई, सौंदर्यीकरण, हरियाली तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा कारागार में चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक आलोक सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा परामर्शदाता डॉ० एम०के० तोमर, डिप्टी जेलर अजय कुमार झा, शैलेश कुमार सिंह, संजय कुमार शाही, अजय कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।