Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : राशि शर्मा ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में मुक्केबाजी में कांस्य पदक हासिल कर जनपद का नाम किया रोशन

रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में हापुड़ की बेटी ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन कर परिवार का मान बढ़ाया, लोगों ने परिजनों को बंधाईयां दी, गाँव की बेटी को पदक जीतने पर पूरे गाँव में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।
   जानकारी के अनुसार हापुड़ जनपद की गाँव भरना निवासी राशि शर्मा ने गुजरात में चल रहे 36वे राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को मुक्केबाजी में कांस्य पदक हासिल किया, पदक मिलने की सूचना पाकर परिवार व गांव में खुशी का माहौल पैदा हो गया सभी ने एक दूसरों को मिठाई खिलाकर बंधाईयां दी।