Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : गणित के प्रति रुझान बढ़ाने को प्रतियोगिता का आयोजन, दिए सर्टिफिकेट


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : गणित से डरकर भागने वाले बच्चों के भीतर इस विषय के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए खान एकेडमी की ओर से आयोजित कराई जा रही मैथ प्रीमियर लीग का आयोजन धौलाना कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किया गया, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर उत्साहित किया गया।
    मंगलवार को धौलाना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खान एकेडमी द्वारा गणित के प्रति बच्चों में आकर्षण उत्पन्न करने के लिए चलाई जा रही मैथ प्रीमियर लीग के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, कंप्यूटर के माध्यम से आयोजित की गई इस गणित प्रतियोगिता में बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शामिल होकर गणित के अनेक सूत्र ज्ञात किए, इस मौके पर बालिका शिक्षा जिला समन्वयक अमित शर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।