हापुड़। रावत राजपूत समाज के लोगों द्वारा तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित रावत राजपूत धर्मशाला का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया बता दे कि जनपद हापुड़ के तीर्थ नगरी ब्रजघाट में 30 सितंबर 2019 को रावत राजपूत समाज के लोगों द्वारा रावत राजपूत धर्मशाला का निर्माण कराया गया था जिसका शुक्रवार को चौथा स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर रावत राजपूत समाज के लोगों ने बृजघाट गंगा किनारे खिचड़ी का वितरण भी किया,इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह रावत,रमेश कुमार रावत, दीपक रावत,शिव कुमार रावत,पप्पू रावत,मुकेश रावत,संदीप रावत,समर पाल रावत, बुधन रावत,सूरज रावत आदि का सहयोग रहा।


