Banga Electronics

Kidszee

त्यौहार : भाईदूज स्पेशल- भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है भाईदूज


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
देशभर में मनाए जाने वाला भाई दूज या भैयादूज का त्यौहार भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है भाईदूज को कार्तिक मास की द्वितीया को मनाया जाता है यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है यह त्योहार दीवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है, इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्‍हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं। वहीं, एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन इस दिन साथ बैठकर खाना खाते हैं, मान्‍यता है कि भाईदूज के दिन यदि भाई-बहन यमुना किनारे बैठकर साथ में भोजन करें तो यह अत्‍यंत मंगलकारी और कल्‍याणकारी होता है।
   भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि के लिए तिलक लगाती हैं, इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई तथा बहन के पावन संबंध एवं प्रेमभाव की स्थापना करना है, इस दिन बहनें रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं साथ ही भाई अपनी बहन को उपहार देता है।