रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन व बाईक की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार गढ़ नगर के मोहल्ला जवाहर गंज मंडी में रहने वाला राहुल कुमार, बुलंदशहर स्थित एक पेट्रोल पंप से अपनी ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था जैसे ही वह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरा कुटी पर पहुंचा तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, टक्कर लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई, युवक की मौत घर में मातम पसर गया है।


