Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाईक सवार को मारी टक्कर- बाईक सवार युवक की मौत


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ । मेरठ मार्ग पर फर्राटा भरते हुए दौड़ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, मौके पर जमा हुए राहगीरों ने घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
   जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव समयपुर में रहने वाला धीर सिंह किसी काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद गया था, देर रात मेरठ मार्ग से होते हुए अपने घर लौट रहा था युवक जैसे ही गढ़मुक्तेश्वर में मेरठ रोड स्थित फायर स्टेशन के निकट पहुंचा तो उसी समय सामने से फर्राटा भरती हुई आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही जमीन पर गिरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया, घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को अन्य साधनों से उनके गंतव्य पर भिजवाते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया है।