Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ में दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट : बाजारों में बरती जा रही सतर्कता

रिपोर्ट- शिवकुमार रावत/ अहमद सुहैल
हापुड। दीपावली के मद्देनजर जिलेभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। बाजारों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीओ और थाना प्रभारी को गश्त पर रहकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। खुफिया तंत्र चौकस है। दीपावली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पिछले कई दिनों से मशक्कत की जा रही है। संभ्रात लोगों से भी पुलिस लगातार संपर्क कर रही है। जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 पहले ही लागू कर दी गई है। उधर, प्रदेश भर में हाई अलर्ट किए जाने के साथ ही जिले में भी हाई अलर्ट किया गया है। बाजारों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
एसपी दीपक भूकर ने सभी सीओ, थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार गश्त करने और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ शाम ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग करने और खुफिया तंत्र को भी सतर्क रहने को कहा है। फायर ब्रिगेड को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। नई मंडी परिसर में लगे पटाखों की दुकानों के स्वामियों को भी आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा गया है। इसी के साथ नागरिकों से अपील की गई है कि अगर कहीं कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। त्योहारों को लेकर अलर्ट रहने को एसपी ने निर्देश दिए हैं।