Banga Electronics

Kidszee

हापुड : घरेलू हिंसा से पीडित महिला को न्याय दिलाया



रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड। वन स्टॉप सेन्टर पर घरेलू हिंसा से पीडित महिला को न्याय दिलाया गया। वन स्टाप सेन्टर प्रभारी सोनिया ने बताया कि पीडित महिला ने छह माह पहले कार्यालय पर अपनी शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके बाद दोनो पक्षो को कार्यालय पर बार-बार बुलाकर काउन्सलिंग को गई। छह माह से लगातार बार-बार बुलाकर कार्यालय पर काउन्सलिंग की जा रही थी। मंगलवार को दोनों पक्षो को कार्यालय बुलाकर दोनों पक्षो को समझाकर काउन्सलिंग की गई। जिसके बाद दोनों पक्ष कार्यालय से की गई कार्यावाही से संतुष्ट है। कार्यालय वन स्टॉप सेन्टर से दोनो को आपसी सहमति से समझौता कराकर घर भेजा दिया गया। इस दौरान वन स्टाप सेन्टर प्रभारी सोनिया, केस वर्कर प्रीति, पेरामेडिकल नर्स रिंकी, मल्टीपर्बज नीतू व अन्य चौकी स्टॉप मौके पर मौजूद रहे।