हापुड़ : शुक्रवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली रोड बालाजी मंदिर के निकट पिलखुवा निवासी बर्तन व्यापारी शिवम से एक लाख रूपयें लूट की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी जिसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी संजय पांडेय और एसएसवी चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया था पीड़ित शिवम को आश्वाशन दिया था कि जल्द ही लूट के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में नगर कोतवाली प्रभारी और एसएसवी चौकी प्रभारी के द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया पुलिस की दो दिन लगातर छान बीन करने के बाद पता चल गया कि पिता द्वारा माल के भुगतान के लिये दिये गये रुपये को देखकर स्वंम पीड़ित साजिशकर्ता शिवम के मन में लालच आ गया था जिसको देखते शिवम ने लूट की अफवाह फैलाई थी, थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए शिवम के पास से लूटे हुऐ दिखाए गए रुपये में से 90 हजार रूपए बरामद किए है।


