रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़। गांधी जयंती के अवसर पर गढ़ रोड नवीन मंडी स्तिथ कैम्प कार्यालय पर प्रसपा (लोहिया) का सदस्यता अभियान चलाया गया, इस दौरान जिलाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में लोगों ने पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी सदस्यता ग्रहण की, साथ ही पदाधिकारियों को मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने बताया कि तैय्यब सलीम को जिला उपाध्यक्ष, अय्यूब सिद्दीकी को जिला प्रमुख महासचिव, इरफान चौधरी को जिला महासचिव, इरफान ततारपुर को जिला सचिव, मनोज गुर्जर को जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, शाहिद चौधरी को जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी, सलीम सैफी को विधानसभा अध्यक्ष धौलाना, दीपिका चुग को नगर अध्यक्ष हापुड़ महिला मोर्चा बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि जिले के कर्मठ व संघर्षशील लोगों को पार्टी में शामिल कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी, जल्द से जल्द जिला का मजबूत संगठन का विस्तार करते हुए प्रसपा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में प्रसपा मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी और नए आयाम स्थापित करने का कार्य करेगी, इस दौरान हरिराज गुर्जर, हीरालाल जाटव, धर्मेंद्र कुमार, तरुण सागर, कलवा प्रजापति, राजेंद्र कश्यप उपस्तिथ रहे।


