हापुड। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नगर पालिका स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी उसके उपरांत रेलवे स्टेशन स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर एकत्र हुए और वहां भी पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिन बड़ा ही ऐतिहासिक दिन है इस दिन दो महान विभूतियों ने इस देश में जन्म लिया और दोनों ने ही संपूर्ण जीवन देश की सेवा में न्योछावर कर दिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेश में जाकर पढ़ाई की लेकिन जब उन्होंने देखा की भारत की स्थिति को सुधारने के लिए वहां रहकर कोई कार्य नहीं किया जा सकता तो उन्होंने विदेश छोड़कर स्वदेश लौटे और जीवन पर्यंत भारत मां की सेवा की और अहिंसा के मार्ग पर चलें नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री एक साधारण परिवार में जन्म लिया और साधारणता से ही अपने जीवन को जीते हुए इस प्रकार के कार्य किए की सदैव उनका नाम बहुत ही आदर से लिया जाता रहेगा उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा भी देशवासियों को दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राज सुंदर तेवतिया, प्रवीण शर्मा, हितेश कश्यप, मनोज गौतम, उदय कंसल, प्रणव वर्मा, राहुल शर्मा, सौदान सिंह, संजय शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


