रिपोर्ट - नवीन गौतम/पवन कुमार
हापुड। जनपद के थाना बाबूगढ़ में एसपी दीपक भूकर के निर्देशन पर लम्बित वाहनो का निस्तारण किया गया। वर्ष 1993-2014 तक के थाने पर पड़े 79 वाहनों का निस्तारण किया गया।
आज दिनांक 14 नवंबर 2022 को थाना बाबूगढ़ पर वर्ष 1993 से 2014 तक के मुकदमों से सम्बन्धित लम्बित माल/लावारिस एवं सीजशुदा 79 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया।
नीलामी के दौरान कुल 79 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की गयी, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 6,50,000/- (6 लाख 50 हजार रूपये) लगायी गयी।
नीलाम किए गए वाहनों का विवरण
1- 12 चार पहिया
2- 67 दो पहिया वाहन।



