Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग- एआरटीओ के चेकिंग अभियान में 9 अनफिट वाहन आए पकड़ में, जिन्हें की गई सीज करने की कार्रवाई


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़। जीडीपी स्कूल की छात्र-छात्राओं से भरी बस के सड़क पर पलटने के हादसे के बाद कुम्भकर्ण की नींद सोया परिवहन विभाग आखिर जाग ही गया, इसके बाद एआरटीओ जब अपने लाव लश्कर के साथ दफ्तर से बाहर निकल कर सड़क पर चेकिंग अभियान चलाने उतरे तो बगैर फिटनेस दौड़ रहे वाहनों का रेला सड़क पर यात्रियों को इधर से उधर ले जाता हुआ मिला है, डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ द्वारा चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत 9 वाहन परिवहन विभाग के हत्थे चढ़ गए हैं, जिनमें एक बस के अलावा बाकी सभी स्कूली वाहन है जो बगैर फिटनेस के ही छात्र छात्राओं को लेकर सड़क पर दौड़ाए जा रहे थे, बाबूगढ़ और निजामपुर क्षेत्र में चलाए गए इस चेकिंग अभियान से डग्गामार वाहनों में हड़कंप मच गया, इस कार्यवाही के बाद तकरीबन सभी वाहन सड़क से उतरकर इधर-उधर हो गए, एआरटीओ काफी समय तक चेकिंग अभियान चलाने के बाद जब अपने दफ्तर में पहुंच गए तो डग्गामार वाहन फिर से यात्रियों को लेकर इधर से उधर दौड़ने लगे।
   उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जीडीपी स्कूल की छात्र छात्राओं से भरी बस स्टेरिंग फेल होने की वजह से सड़क पर पलटा खा गई थी, खेत के भीतर बस के गिरते ही छात्र-छात्राओं में बुरी तरह से चीख पुकार मच गई थी, आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों एवं राहगीरों ने भागदौड़ करते हुए बस में फंसे छात्र छात्राओं में से घायलों को अस्पताल पहुंचाया था REPUBLIC इंडिया सहित सभी मीडिया प्लेटफार्म ने उक्त दुर्घटना को प्रमुखता से दिखाया था।