Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : यातायात पुलिस द्वारा पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

यातायात पुलिस द्वारा पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रिपोर्ट -  हसरत पवांर 
हापुड़। ग्राम असौड़ा में ओएसिस मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल में यातायात पुलिस द्वारा पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें टी.आई.मनु चौधरी ने बच्चे को यातायात संबंधित जानकारी देते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। गाड़ी चलाते समय वहन से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 10th के अयान ने प्रथम स्थान, कक्षा 10 के ही अब्दुल कादिर ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा आठवीं की छात्रा कहकशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यातायात से संबंधित प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की जोया ने प्रथम स्थान, कक्षा दसवीं की इकरा द्वितीय स्थान और कक्षा दसवीं के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन मेधावी छात्रों को सी.ओ. आशुतोष शिवम और ट्रेफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी द्वारा यातायात के सर्टिफिकेट और इनाम देकर सम्मानित किया गया। सीओ आशुतोष शिवम को दादा फारूक ने उपहार भेंट किया। प्रधानाचार्य खुशीनूर ने ट्रेफिक सबइंस्पेक्टर राकेश शर्मा, व टीएसआई बिजेन्द्र पाठक को उपहार भेट किया और डॉ कलाम ने ट्रेफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी को उपचार भेट किया। इसी प्रकार वहाब चौधरी हाजी शादाब मुशफिख के द्वारा भी पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिसके प्रति बच्चें भी उत्साहित रहे। इस मौके पर दादा फारुख, पूर्व प्रधान वहाब चौधरी, डॉ कलाम, प्रधानाचार्य खुशीनूर, मुशफिख अशद, उमर फारूक, गुलफशा चौधरी, गुलशन, गुलशबा, फरहीन सैफी, गुलजार चौधरी, दिलशाद चौधरी आदि अन्य अध्यापक अध्यापिकांए उपस्थित रहे।