उत्तरप्रदेश के अमेठी मे 31वीं राज्य स्तरीय(State Level) मास्टर एथेलेटिक खेल प्रतियोगिता मे दिनेश नगर पिलखुवा जिला हापुड के रहने वाले देवेंद्र सिंह तेवतिया जो कि वर्तमान में रेलवे में कार्यरत है के द्वारा भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी (उत्तर प्रदेश) मे खेल प्रतियोगिता के दौरान 01गोल्ड, 01सिल्वर, व 02 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते। मेडल जीतने की खुशी में दिनेश नगर वासी श्रीनिवास तेवतिया जी , अशोक चौहान जी समरजीत सिंह जी, कृष्ण चौधरी जी सत्येंद्र तेवतिया जी, प्रोफ़ेसर अंसारी जी ने खिलाड़ी के घर जाकर फूल माला पहनाकर सम्मान व उत्साहवर्धन किया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।



