Banga Electronics

Kidszee

पत्रकारों के हितों की आवाज उठता है आईपा संगठन : भूपेन्द्र सागर


- किसी भी पत्रकार साथी का शोषण नहीं होने देगा आईपा संगठन

रिपोर्ट - पवन कुमार/ अहमद सुहैल 
 हापुड़। दिल्ली रोड पर स्थित एक स्थान पर इंडियन प्रेस अलेवनेश एसोसिएशन जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सागर पहुचें जिनका पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।उसके बाद  पदाधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए भूपेन्द्र सागर ने सभी आईपा संगठन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन आईपा संगठन का कुनवा बढ़ रहा है।क्योंकि अब पत्रकार साथी समझ गए हैं कि पत्रकारों की आवाज अगर कोई उठा सकता है तो वो इंडियन प्रेस अलेवनेश एसोसिएशन पत्रकार संगठन है।आईपा संगठन किसी भी हाल में पत्रकारों का शोषण नहीं होने देगा।अगर किसी भी संगठन के साथी के साथ कोई भी समस्या आती है तो संगठन उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहेगा।जिला संरक्षक शिवकुमार रावत,जिला उपाध्यक्ष विनित ठाकुर,जिला मंत्री रुचि कोरी,जिला महामंत्री फरीन खान,हापुड़ तहसील प्रभारी रिजवान चौधरी,तहसील अध्यक्ष गुलफाम हुसैन ने बताया कि हापुड़ में आईपा संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है।और आने वाली मासिक मीटिंग को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।हमारे पत्रकार साथी दिन रात महनत कर देश वो दुनिया की खबरों को उजागर करने का कार्य करते हैं।उनके सम्मान को लेकर आने वाली मासिक मीटिंग में एक पत्रकार सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।जिसमे पत्रकार भाईयों को सील्ड भेंट कर उनके मनोबल को बढ़ाया जाएगा।आईपा राष्टीय सचिव सुरेन्द्र शर्मा व प्रदेश कोर्डिनेटर रुस्तम सिंह के निर्देशन में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सागर ने जनपद हापुड़ से जिला मीडिया प्रभारी अमजद खान,जिला वरिष्ठ  संरक्षक मुरलीधर शर्मा,हापुड़ तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधीर त्यागी व हापुड़ तहसील से महासचिव इरशाद अहमद को आईपा का लेटर व आईकार्ड देकर मनोनीत किया।इस मौके पर तहसील सचिव सलमान खान,हापुड़ तहसील मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार,हापुड़ तहसील संगठन मंत्री आलम खान,मनीष राज व मोनीश खान मौजूद रहे।