रिपोर्ट- नवीन गौतम/अहमद सुहैल
हापुड़ : जनपद में पुलिस कार्यालय पर "पुलिस झंडा दिवस" के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एंवम कर्मचारी गणों को डीजीपी डॉo देविन्दर सिंह चौहान का संदेश पढ़कर सुनाया, तथा झंडा दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक बताया, उन्होंने बताया कैसे सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करने के साथ साथ-साथ ध्वज की गरिमा को भी बनाये रखना है।
एएसपी ने कहा कि 23 नवंबर को यूपी में प्रतिवर्ष झंडा दिवस मनाया जाता है, बता दें कि यूपी पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था।



