Banga Electronics

Kidszee

हापुड : बसपा में शामिल हुए सभासद के साथ सैकडो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता


रिपोर्ट - नवीन गौतम/अहमद सुहैल 

हापुड। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदीप जाटव मेरठ मंडल प्रभारी मौजूद रहे। मीटिंग में समाजवादी पार्टी छोड़कर शामिल हुए फिरोज मलिक वर्तमान सभासद समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में बहुत से लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदीप जाटव ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदीप जाटव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। क्योंकि बसपा सर्व समाज का सम्मान करती है मुस्लिम समाज मजबूती से बहुजन समाज पार्टी से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में दिन-प्रतिदिन लोग सैकडो की संख्या में शामिल हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व भी सैकडो सपा कार्यकर्ताओं बसपा में शामिल हुए थे।
बैठक में विशिष्ट अतिथि सतीश प्रधान मेरठ मंडल प्रभारी, आदेश कुमार गुड्डू, वरुण शर्मा, कलवा भाई, राजकुमार सागर, वरिष्ठ बसपा नेता मनोज कर्दम, सतीश कश्यप, अशोक कुमार मुर्गे वाले, डॉक्टर विनोद कार्तिक, मुकेश आजाद, नितिन आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल होने वाले लोग शाहिद, फरमान, फारुख, अमन, वसीम, आसिफ, शाहिद, बाबू दीन, शेरूल, अनवार, सोनी, इरशाद, नवाब, फिरोज, राजू, साबिर, मलिक, नौशाद, गुलजार आदि लोग शामिल हुए।