Banga Electronics

Kidszee

सड़क हादसे में मारे गए पत्रकारों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए व सरकारी नौकरी की आईपा ने की मांग


रिपोर्ट - पवन कुमार/ अहमद सुहैल
हापुड़। इंडियन प्रेस अलैवनेश एसोसिएशन (आईपा) के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के तीन पत्रकारों राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित का रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र मैं एक सड़क हादसे में मौत होने पर पत्रकारों की आर्थिक सहायता को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन हापुड़ जिला अधिकारी मेघा रूपम को सौंपा। आईपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सागर ने कहां की इन पत्रकारों के परिवार पर परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा है। हम मध्य प्रदेश सरकार से निवेदन करते हैं कि मृतको के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी एवं एक -एक करोड़ रुपए की मदद की जाए, ताकि पत्रकारों के परिवार वालों को कुछ राहत मिल सके। इस दौरान पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर आईपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर रुस्तम सिंह, जिला संरक्षक शिव कुमार रावत, मीडिया प्रभारी अमजद खान, तहसील अध्यक्ष गुलफाम हुसैन, तहसील प्रभारी रिजवान चौधरी, जिला महामंत्री माही खान, जिला मंत्री रुचि कोरी, इरशाद अहमद, राजेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, मुरलीधर शर्मा, गणेशी पवार, सुनील कुमार, मनीष कुमार, नदीम, मोनिस खान, पुष्पेंद्र कुमार, दीपक कश्यप, अमित शर्मा, विकास वर्मा, मोहित कुमार, आरिफ, अभिषेक, सचिन सागर आदि मौजूद रहे।