Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : हाईवे पर दर्दनाक हादसा- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवको में एक की मौत, दूसरा घायल


रिपोर्ट - अहमद सुहैल 
हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेजगति से आते एक ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई व एक अन्य युवक घायल हो गया, पुलिस ने शव को पीएम को भेज घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
   जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव बिगास निवासी विक्की और शिवम बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह थाने के समीप हाईवे पर पहुंचे तो उसकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें विक्की की मौके पर ही मौत हो गई।
  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है, थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शव को पीएम को भेज एफआईआर दर्ज की जा रही है।