Banga Electronics

Kidszee

हापुड : पसमांदा मुस्लिम समाज ने मुख्यमंत्री योगी के कार्यों प्रसंशा की

रिपोर्ट - हसरत पवार/अहमद सुहैल 
हापुड़। पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान सेवा समिति संघ संस्था का जागरूकता के लिए शानदार प्रोग्राम ग्राम भामेड़ा जिला हापुड में संपन्न हुआ। प्रोग्राम में पहुंचे सभी संस्था के जिम्मेदारों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराया और पसमांदा मुस्लिम समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो मुहिम चलाई है। उसके बारे में बताया प्रोग्राम में आसपास के कई गांवों के लोगों ने शिरकत की प्रोग्राम में पहुंचे संस्था के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद व दूसरे संरक्षक सरफराज अली तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी और मुख्य वक्ताओं में संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी साबिर अली सैफी और क्षेत्रीय अध्यक्ष असलम अब्बासी इरफान मसूद ने अपने विचार रखें। लोगों से संस्था से जुड़ने का आह्वान किया तथा क्षेत्र के लोगो ने असलम अब्बासी का क्षेत्र अध्यक्ष बनाये जाने पर जोरदार स्वागत किया। इस प्रोग्राम में गुल्लू सैफी, यूसुफ अब्बासी, शफीक अब्बासी, ग्राम प्रधान शब्बीर हसन, बीडीसी असलम अब्बासी तथा आसपास गांव के लोग भी उपस्थित रहे।