रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : बुलंदशहर रोड पर किए जा रहे सीवर लाइन कार्य के चलते पैट्रोल पंप से लेकर तहसील चौराहे तक एक तरफ़ा ट्रेफिक की व्यवस्था की गई है जिसके चलते वहां पर ट्रेफिक का दबाव बना हुआ है, इसी को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर बुलंदशहर रोड पर अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकानदार तय सीमा से बाहर अतिक्रमण ना करे अन्यथा ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी, अतिक्रमण हटाने वाली टीम के सदस्यों ने कहा कि शहर के अन्य स्थानों पर भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी, नगर में रोडो पर दुकानों के बाहर तक फैले अतिक्रमण को बर्दास्त नहीं किया जाएगा, अभियान आगे भी जारी रहेगा।



