Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर राजस्व टीम ने की नापतोल


रिपोर्ट - भूपेन्द्र सागर
हापुड़। तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गाँव हशुपुर में
सरकारी तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर राजस्व टीम जांच पड़ताल में जुटी, सरकारी  तालाब पर अवैध कब्जा मुक्त कराने के मकसद से राजस्व टीम ने की पैमाइश।आपको बता दें कि ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गाँव हशुपुर में लगभग 13 बीघा सरकारी तालाब की ज़मीन है। जहाँ पर लगभग 5 बीघा सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा लोगों द्वारा कर रखा है।जिसको लेकर गांव में पहले से ही विवाद चल रहा है।वहीं राजस्व विभाग की टीम तालाब की जमीन से अवैध कब्जों को हटवाकर तालाब को कब्जे मुक्त कराने के प्रयास में लगी है।पूरे प्रदेश में सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है।सरकार तालाबों का सौन्दर्यकरण कारण कराने का कार्य भी गांवों में कराया जा रहा है।