Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : दोस्त की डीपी लगा कर शातिरों ने दो भाइयों को ठगा

- जालसाजों ने मामा के लड़के का दुर्घटना में घायल होने का दिया था हवाला
- कुल 30 हजार जालसाजों  ने अपने खाते में जमा कराई रकम

रिपोर्ट- अहमद सुहैल 
हापुड़ : साइबर ठगी के आपने नए नए मामले सुने होंगे, लेकिन शहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी गेट पर रहने वाले दो सगे भाइयों से साइबर ठगों ने उनके दोस्त के नाम पर 30000/- रुपए ठग लिए, जालसाजों ने दोनों भाइयों को दोस्त की डीपी लगा कर सोशल मीडिया पर संदेश दिया कि उसके मामा के लड़के का एक्सीडेंट हो गया है, अस्पताल में रुपए जमा कराने के नाम पर यह ठगी की है।
   कोठी गेट पर रहने वाले पीड़ित युवक रोमान ने बताया कि उनके पास दोस्त की डीपी लगे हुए नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें उसने बताया कि मामा की लड़के का एक्सीडेंट हो गया है और उसे 20000/- रुपए की सख्त जरूरत है, दूसरा मैसेज पढ़कर पीड़ित ने उसके खाते में दो बारी में दस -दस हजार रुपए भेज दिए, इसके अलावा इसी तरह का मेसेज करके उसके भाई महरान ने भी दस हजार रुपए उस ठग को भेज दिए, थोड़ी देर बाद उनके दोस्त ने मैसेज किया कि उनका नंबर किसी ने हैक कर लिया है, यदि उनके डीपी लगे मोबाइल नंबर से कोई मैसेज आए तो कृपया रुपए ना डालें, दोस्त के इस मैसेज के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई है।