Banga Electronics

Kidszee

हापुड : अटल गौरव पार्क शहर के लिए वरदान साबित होगा : विधायक

हापुड : अटल गौरव पार्क शहर के लिए वरदान साबित होगा : विधायक
By- Naveen gautam/Pawan Kumar 
हापुड। बृहस्पतिवार को तहसील चौराहा के निकट अटल गौरव पार्क का लोकार्पण हुआ जिसका लोकार्पण मेरठ हापुड लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही सुंदर पार्क नगर पालिका ने शहर के बीचो-बीच बनाया है इसके लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व समस्त सभासद तथा समस्त कर्मचारियों का वह धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्ततम समय है इसमें पार्क में घूमना वह हमारे आसपास हरियाली होना बहुत आवश्यक है क्योंकि हम देख रहे हैं कि दिन प्रतिदिन प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे मनुष्य की सेहत खराब होती जा रही है, लेकिन यदि निरंतर हम पार्क में जाकर के घूमे व्यायाम करें तो हमारे रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जब से 2014 से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आई है चहुमुखी विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि यह पार्क नगर पालिका ने जनता को समर्पित किया है और इस पार्क के माध्यम से शहर में रहने वाली जनता सुबह व शाम में इसमें आकर के घूमेगी व शहर की सुंदरता में यह पार्क चार चांद लगाए गा तथा आने वाले समय में इस पार्क में और भी हरियाली होगी जिससे कि सुबह सैर करने वाले व शाम को सैर करने वाले लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि इस पार्क में जो अटल जी की प्रतिमा लगी है वह अपने आप में ही देखने लायक है पार्क में चारों ओर अटल जी के जीवन से जुड़े हुए बातें लिखी हैं यह भी हमारे लिए एक प्रेरणा स्रोत है। विधायक विजयपाल आढती ने कहा कि अटल गौरव पार्क शहर के लिए वरदान साबित होगा यहां नगरपालिका चाहती तो कुछ और भी बना सकती थी परंतु पार्क बनाकर के बच्चों का मनोरंजन हो बड़े बुजुर्गों को फायदा मिले इस दिशा में नगरपालिका ने कार्य किया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि यहां पार्क बनने से पहले बहुत ही गंदगी थी जिस कारण आसपास के लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी यह अटल गौरव पार्क नगर पालिका ने जनता को समर्पित किया है। इसी प्रकार नगर पालिका ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क, तात्या टोपे पार्क, गुरु नानक देव पार्क आदि महान विभूतियों के नाम के ऊपर पर जनता को पार्क समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका तो उत्तर प्रदेश में बहुत सी हैं परंतु जितना अच्छा बोर्ड, इतने अच्छे कर्मचारी हापुड नगर पालिका में है शायद ही उत्तर प्रदेश की किसी और नगर पालिका में ऐसे बोर्ड व कर्मचारी होंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री शामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, पुनीत गोयल, मंडल अध्यक्ष, प्रवीण सिंघल,  विनीत दीवान, दिनेश त्यागी, संध्या शर्मा, कविता बाना योगेंद्र पंडित, शशि मुंजाल, रमेश अरोड़ा  विनोद गुप्ता अशोक बबली अमित शिवाल राहुल चौधरी मुनेश त्यागी, अनिल त्यागी देवेंद्र डीके व चंद्र प्रकाश समस्त सभासद व कर्मचारियों व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।